मशहूर किताब रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने मार्केट में बड़ी गिरावट का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा है कि 2026 से 2027 के बीच स्टॉक मार्केट क्रैश करेगा। उन्होंने कहा है कि यह गिरावट बहुत भयावह होगी। उन्होंने इसकी तुलना 'ग्रेट डिप्रेशन' यानी महामंदी से की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है।
