सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। एक्सपर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स पर नजर डालने से पहले आइए डालते है एक नजर बाजार की आज की चाल पर। कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड दिखा। निफ्टी निचले स्तरों से करीब 80 प्वाइंट सुधरकर 17850 के करीब पहुंचा । ITC, बजाज फाइनेंस, L&T और रिलायंस ने बाजार में जोश भरने का काम किया। वहीं बैंक निफ्टी में भी सुधार दिख रहा है। मेटल शेयरों में आज मुनाफावसूली हावी है।निफ्टी मेटल इंडेक्स 1% से ज्यादा फिसला है। सरकारी बैंक और ऑटो में भी दबाव दिख रहा है लेकिन FMCG शेयरों में खरीदारी का मूड नजर आ रहा है। इस बीच अडानी ग्रुप के शेयरों में तेज-उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अडानी ग्रुप के शेयरों में 20% के लोअर सर्किट के बाद अडानी ग्रुप में जोरदार रिकवरी आई है। दूसरे शेयर भी संभले है। MSCI अडानी ग्रुप के शेयरों का वेटेज घटा सकता है।
शानदार नतीजों के बाद कमिंस में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। शेयर 8% से ज्यादा उछलकर वायदा का टॉप गेनर बना है। ओबेरॉय रियलिटी में भी रिजल्ट्स के बाद अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।
Prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
Info Edge- प्रकाश गाबा ने Info Edge में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 3,714 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। यह स्टॉक हमें 3,900 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते की पसंद
Reliance Industries (Fut)- राजेश सातपुते ने Reliance Industries में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 2335 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 2400/2420 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
manasjaiswal.com के मानस जयसवाल की पसंद
Lupin (Fut)- मानस जयसवाल ने Lupin में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 762 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। यह स्टॉक हमें 800 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
DLF- अमित सेठ ने DLF में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 354 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। यह स्टॉक हमें 372 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
मार्केट एक्सपर्ट्स सच्चिदानंद उत्तेकर की पसंद
MGL (Fut)- सच्चिदानंद उत्तेकर ने MGL में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 885 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। यह स्टॉक हमें 920 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )