Stocks in news: खबरों के दम पर ये स्टॉक मचा सकते हैं धमाल, इन पर बनी रहे नजर

फरवरी समीक्षा में MSCI अडानी ग्रुप के शेयरों का वेटेज घटा सकता है। एनालिस्ट के मुताबिक फ्री फ्लोट शेयरों को लेकर आज कर फैसला सकता है । वहीं दूसरी ओर फ्रांस की Total Energies ने अडानी ग्रुप में अपने प्रस्तावित निवेश को HOLD पर डाला है। कंपनी Adani New Industries में 25% हिस्सेदारी लेने वाली थी

अपडेटेड Feb 09, 2023 पर 9:10 AM
RBI ने राजीव आहुजा को 21 फरवरी से दोबारा एग्जिक्युटिव डायरेक्टर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज खबरों के दम पर कई शेयरों में जोरदार ऐक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित और बेहतर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज रहेंगे खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। साथ ही जानेंगे कुछ ऐसे अहम खबर जो बाजार की आगे की दिशा तय कर सकते है। आज भी बाजार की नजर अडानी ग्रुप के शेयरों पर होगी। निफ्टी में HINDALCO के आज नतीजे आएंगे। साथ AUROBINDO PHARMA, HAL, HPCL समेत वायदा की 9 कंपनियां भी आज अपने तिमाही नतीजे पेश करेगी।

    खबरों के दम पर इन शेयरों में रही हलचल

    Oberoi Realty: कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा दिसंबर तिमाही में 702.6 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर इसमें 50.3% की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी की आय दिसंबर तिमाही के दौरान 1,630 करोड़ रुपये रहा है। साल-दर-साल आधार पर इसमें 96% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। EBITDA भी पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 184% बढ़कर 940.4 करोड़ रुपये रहा है।

    Cummins India: तीसरी तिमाही में कंपनी की नतीजों की बात करें तो अक्टूबर-दिसंबर के बीच कुल आय 2,144 करोड़ रुपये रही है। जबकि पिछले साल समान तिमाही में ये आंकड़ा 1,701 करोड़ रुपये रहा था यानी सालाना आधार पर इसमें करीब 26% की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी की घरेलू बि्क्री बढ़कर 1,603 करोड़ रुपये पर रही है। पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले इसमें 27% और इस साल सितंबर तिमाही के मुकाबले 15% का इजाफा है।


    L&T: कंपनी के साथ डिफेंस मंत्रालय ने 41 स्वदेशी मॉडुलर पुल बनाने के लिए 2,585 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। मॉडुलर पुल कुछ इस तरह बनाया जाता है, जिसे किसी भी फील्ड में सेना जल्द से जल्द इसे इंस्टॉल कर ले।

    फोकस में अडानी ग्रुप

    फरवरी समीक्षा में MSCI अडानी ग्रुप के शेयरों का वेटेज घटा सकता है। एनालिस्ट के मुताबिक फ्री फ्लोट शेयरों को लेकर आज कर फैसला सकता है । वहीं दूसरी ओर फ्रांस की Total Energies ने अडानी ग्रुप में अपने प्रस्तावित निवेश को HOLD पर डाला है। कंपनी Adani New Industries में 25% हिस्सेदारी लेने वाली थी। Total Energies ने अपनी earnings call में फैसले की जानकारी दी।

    Stock market: निफ्टी- बैंक निफ्टी में आज कैसे होगी कमाई, कौन से लेवल हैं अहम, जानिए एक्सपर्ट की राय

    Trent: अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के बीच कंपनी का कंसोलिडेटड मुनाफा 167 करोड़ रुपये पर रहा। पिछले साल की दिसंबर तिमाही के मुकाबले इसमें 20% की बढ़त देखने को मिली है। ऊंचे कच्चे माल के दाम ग्रॉस मार्जिन पर असर मिला । Q3 में Westside की LFL ग्रोथ 17% रहेगी। Q3 में ऑनलाइन से बिक्री 6% बढ़ी है जबकि स्टैंडअलोन रेवेन्यू में इमर्जिंग कैटेगरी का योगदान 18% रहा है।

    Techno Electric & Engineering: कंपनी ने तिमलनाडु सरकार को 37.50 MW विंड पावर एसेट्स की बिक्री 158.93 करोड़ रुपये में की है। 111.90 MW में से बाकी बचे 71.40 MW क्षमता वाले विंड एसेट्स की बिक्री के लिए MoU भी साइन किया है। कंपनी ने 2011 में 111.90 MW क्षमता को विंड पावर एसेट्स को इंस्टॉल किया था।

    RBL Bank: RBI ने राजीव आहुजा को 21 फरवरी से दोबारा एग्जिक्युटिव डायरेक्टर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।

    Gujarat Pipavav Port: कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा दिसंबर तिमाही में 84.4 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर इसमें करीब 8% की बढ़त देखने को मिली है। जबकि इस दौरान आय भी 49% बढ़कर 250.6 करोड़ रुपये पर रहा है। दिसंबर तिमाही में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले EBITDA 64.3% बढ़कर 142 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।