RIL Result Date: Reliance Industries 19 जनवरी को अपने Q3FY24 के वित्तीय नतीजों का करेगी ऐलान

Reliance Industries 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए नतीजों की घोषणा शुक्रवार 19 जनवरी को करेगी। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी ने 12 जनवरी को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल की शुक्रवार, 19 जनवरी, 2024 को होने बैठक में 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए वित्तीय नतीजों पर विचार और अनुमोदन किया जाएगा

अपडेटेड Jan 13, 2024 पर 1:18 PM
Story continues below Advertisement
Reliance Industries का शेयर शुक्रवार 12 जनवरी को बाजार बंद होने के समय बीएसई पर 0.80 प्रतिशत बढ़कर 2,740.10 रुपये पर बंद हुआ
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    RIL Result Date:  तेल-से-टेलीकॉम से केमिकल सेक्टर तक कारोबार करने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा 19 जनवरी (शुक्रवार) को करेगी। अरबपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी ने 12 जनवरी को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा "कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक शुक्रवार, 19 जनवरी, 2024 को होने वाली है। इस बैठक में अन्य बातों के अलावा, 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त तिमाही और नौमाही के लिए कंपनी के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड अनऑडिटेड वित्तीय नतीजों पर विचार और अनुमोदन किया जाएगा।"

    बता दें कि 12 जनवरी को RIL के शेयर बीएसई पर 0.80 प्रतिशत बढ़कर 2,740.10 रुपये पर बंद हुए।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries(RIL) ने अपने तेल-से-केमिकल कारोबार से रेवन्यू में गिरावट के बावजूद, वित्तीय वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में 19,878 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। ये एक साल पहले की तुलना में 29.7 प्रतिशत की अधिक रहा। इसके रिटेल, जियो और अपस्ट्रीम कारोबारों के मजबूत प्रदर्शन ने मुनाफे में वृद्धि हुई।


    भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी का ऑपरेशंस से कुल रेवन्यू 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में 2.55 लाख करोड़ रुपये रहा था। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 2.52 लाख करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का EBITDA Q2FY24 में 30.2 प्रतिशत बढ़कर 44,867 करोड़ रुपये हो गया था।

    ATM और क्रेडिट कार्ड की तरह निवेशक ब्लॉक कर सकेंगे अपना ट्रेडिंग अकाउंट, SEBI बना रहा है फ्रेमवर्क

    रिलायंस के O2C कारोबार जो इसका सबसे बड़ा व्यवसाय है, उसका रेवन्यू 1.47 लाख करोड़ रुपये रहा। इसमें 7.3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी। मुख्य रूप से कच्चे तेल की कीमतों में सालाना 14 प्रतिशत की तेज गिरावट के कारण प्रोडक्टस के लिए कम कीमत मिली।

    पिछली तिमाही के लिए EBITDA 16,281 करोड़ रुपये रहा था। ये गैसोलीन और पीवीसी मार्जिन में मजबूती, ऑप्टिमाइज्ड फीडस्टॉक सोर्सिंग और मिडल-डिस्टिलेट क्रैक्स में गिरावट के अनुरूप कम SAED के कारण एक साल पहले की अवधि से 36 प्रतिशत अधिक रहा।

    कंपनी के तेल और गैस कारोबार का रेवन्यू दूसरी तिमाही में 71.8 प्रतिशत बढ़ गया। ये गैस और तेल के उच्च उत्पादन और MJ फील्ड से कंडेनसेट प्रोडक्शन की शुरुआत के साथ-साथ KG D6 में 6 प्रतिशत अधिक गैस मूल्य मिलने की वजह से देखने को मिली।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।