Get App

RIL Share Price : AI डेटा सेंटर के लिए मेटा के साथ साझेदारी की खबर ने भरा जोश, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2% से ज्यादा भागे

RIL Share Price : इस करार के तहत,रिलायंस गुजरात के जामनगर में 168-मेगावाट का डेटा सेंटर बनाएगी,जिसे मेटा अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटिंग जरूरतों के लिए लीज़ पर लेगी। AI डेटा सेंटर के लिए मेटा के साथ साझेदारी की इस खबर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जोश भर दिया है और यह शेयर 2% से ज्यादा भाग गया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 10, 2026 पर 11:03 AM
RIL Share Price : AI डेटा सेंटर के लिए मेटा के साथ साझेदारी की खबर ने भरा जोश, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2% से ज्यादा भागे
इस साझेदारी पर बोलते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट जामनगर को हाइपरस्केल AI कंप्यूटिंग के लिए एक बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करेगा

RIL Share Price : बुधवार को शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी ने भारत में सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी मेटा के पहले AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर को विकसित करने के लिए मेटा के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इसके चलते आज इस शेयर में जोरदार तेजी आई है। बुधवार सुबह के सेशन में BSE पर यह शेयर 2.39 प्रतिशत बढ़कर 1,300 रुपये पर पहुंच गया। मेटा के साथ हुए इस समझौते के तहत रिलायंस गुजरात के जामनगर में 168-मेगावाट का डेटा सेंटर बनाएगी। इस सेंटर को मेटा अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटिंग जरूरतों के लिए लीज़ पर लेगी।

दो साल के अंदर तैयार होगा डेटा सेंटर

उम्मीद है कि यह सेंटर दो साल के अंदर तैयार हो जाएगा और आगे इसके विस्तार की भी गुंजाइश होगी। रिलायंस इस प्रोजेक्ट के लिए एंड-टू-एंड सर्विस देगा,जिसमें डिजाइन,कंस्ट्रक्शन,यूटिलिटी मैनेजमेंट,रिन्यूएबल एनर्जी सप्लाई,नेटवर्क कनेक्टिविटी और मैनेज्ड सर्विस शामिल हैं।

पुराने कारोबारी रिश्तों के मिली मजबूती

सब समाचार

+ और भी पढ़ें