Get App

Reliance की फाइनेंशियल सर्विसेज इकाई के डीमर्जर को मंजूरी, ऐसे होगा शेयरों का अलॉटमेंट

मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस (Reliance) ने पिछले साल अक्टूबर 2022 में अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज इकाई के डीमर्जर को मंजूरी दी थी। अब इस प्रस्ताव को कंपनी के शेयरहोल्डर्स और इसके सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड क्रेडिटर्स की भी मंजूरी मिल गई है। कंपनी की तरफ से जारी रिलीज के मुताबिक इसकी फाइनेंशियल सर्विसेज इकाई को अब जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Jio Financial Services Limited) के नाम से जाना जाएगा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 04, 2023 पर 12:19 PM
Reliance की फाइनेंशियल सर्विसेज इकाई के डीमर्जर को मंजूरी, ऐसे होगा शेयरों का अलॉटमेंट
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस (Reliance) के शेयरहोल्डर्स को एक शेयर पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का एक शेयर मिलेगा। इसके शेयरों की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग होगी।

मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस (Reliance) की फाइनेंशियल सर्विसेज अलग होने जा रही है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस के शेयरहोल्डर्स और इसके सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड क्रेडिटर्स ने इसकी फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस रिलायंस स्ट्रैटजिक वेंचर्स (Reliance Strategic Ventures) के डीमर्जर को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने 3 मई को जो रिलीज जारी की, उसके मुताबिक इसकी फाइनेंशियल सर्विसेज इकाई को अब जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Jio Financial Services Limited) के नाम से जाना जाएगा। इस डीमर्जर के विपक्ष में एक भी मत नहीं पड़े। डीमर्जर के बाद बनी कंपनी के नॉन-एग्जेक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर केवी कामथ को चुना गया है। रिलायंस ने पिछले साल अक्टूबर 2022 में अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज इकाई के डीमर्जर को मंजूरी दी थी।

Reliance के शेयरों में दिख रही अच्छी तेजी

कंपनी ने जो रिलीज जारी किया है, उसके मुताबिक रिलायंस के शेयरहोल्डर्स को एक शेयर पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का एक शेयर मिलेगा। इसके शेयरों की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग होगी। इस ऐलान के चलते रिलायंस के शेयरों में आज अच्छी तेजी दिख रही है। रिलायंस के शेयर बीएसई पर आज 15.65 रुपये के उछाल के साथ 2435.45 रुपये पर ट्रेड हो रहा है। इंट्रा-डे में यह 2438.00 रुपये पर पहुंच गया था।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें