Rakesh Jhunjhunwala: अपने पीछे 5 अरब डॉलर से अधिक की विरासत छोड़कर जाने वाले दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला अक्सर अपनी संपत्ति दान देने की बात करते थे। 14 अगस्त को सुबह कार्डिएक अरेस्ट के चलते बिगबुल दुनिया को दुखी छोड़कर यहां से विदा हो गए।

Rakesh Jhunjhunwala: अपने पीछे 5 अरब डॉलर से अधिक की विरासत छोड़कर जाने वाले दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला अक्सर अपनी संपत्ति दान देने की बात करते थे। 14 अगस्त को सुबह कार्डिएक अरेस्ट के चलते बिगबुल दुनिया को दुखी छोड़कर यहां से विदा हो गए।
भारत के वॉरेन बफेट कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला ने 2021 में Forbes मैगजीन को दिए गए अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी योजना 5,000 करोड़ रुपये अपने मानव कल्याणकारी फाउंडेशन RARE Family Foundation फाउंडेशन में 2025 तक ट्रांसफर कर देगे। उसके बाद उनकी योजना यह थी कि जब तक उनकी डोनेशन की राशि 25,000 करोड़ रुपये नहीं हो जाती तब तक वह हर साल अपनी कमाई का 2 फीसदी इस फाउंडेशन को देते रहेंगे।
Forbes मैगजीन से बातचीत में राकेश झुनझुनवाला ने कहा था कि उनकी इच्छा है कि RARE Family Foundation बच्चों के हार्ट सर्जरी, पोषण और उनक लिए स्पोर्ट्स अकेडमी बनाने पर फोकस करें।
2021 में राकेश झुनझुनवाला का नाम Edelgive Hurun India Philanthropy लिस्ट में 50 करोड़ डोनेशन देने के कारण पहली बार शामिल हुआ। उसी साल एक इवेंट में राकेश झुनझुनवाला ने कहा था कि उनके पास पैसे है लेकिन इसको खर्च करनी की इच्छा नहीं है।
इसी तरह The Economic Times से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि मैं भगवान से और पैसे मांगने की बात नहीं करता लेकिन मैं उनसे प्रार्थना करता हूं कि वह मुझे यह पैसे दान करने की शक्ति दे। बिग बुल के नाम से जाने जाने वाले राकेश झुनझुनवाला की 30 से ज्यादा कंपनियों में होल्डिंग है। जिसमें बैकिंग, कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट शामिल है।
राकेश झुनझुनवाला ने कॉलेज के दिनों से ही शेयर बाजार में निवेश करना शुरु कर दिया था। 1986 में राकेश झुनझुनवाला ने 5000 रुपए निवेश किया था। फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक आज उनकी नेटवर्थ 5.8 अरब डॉलर है।
उनकी पोर्टफोलियो में Titan, Tata Tea, Crisil, Nazara Technologies, Metro Brands, Star Health and Allied Insurance जैसे अहम नाम शामिल है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।