यूक्रेन- रूस के बीच तनाव बढ़ने के साथ ही सोमवार के कारोबार में तेल की कीमतों ने 7 सालों का हाई पार कर लिया। कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट की शिबानी सिरकर कुरियन (Shibani Sircar Kurian) ने मनीकंट्रोल से बात करते हुए कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बनी तेजी, महंगाई और ब्याज दरों पर अपना असर दिखा सकती है। हालांकि आरबीआई ने हाल ही में कहा है कि वित्त वर्ष 2023 की दूसरी छमाही में भारत में महंगाई की दर में गिरावट आने की संभावना है और यह अपने मीडियम टर्म लक्ष्य के आसपास ही रहेगी। आरबीआई के इस बयान से इस बात की उम्मीद बनती है कि वह अपनी मौद्रिक नीतियों में नरमी बनाएं रखेगा।
