फाइनेंस मिनिस्ट्री ने ग्लोबल शेयर बाजारों में संभावित करेक्शन को लेकर चिंता जताई है। मिनिस्ट्री ने आगाह किया है कि ऐसे करेक्शन का असर दुनिया भर में देखा जा सकता है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने अगस्त के मंथली इकोनॉमिक रिव्यू में कहा है कि कुछ देशों में पॉलिसी संबंधी हालिया घोषणाओं की वजह से स्टॉक मार्केट में तेजी है और अब करेक्शन के आसार बढ़ गए हैं।
