RITES Shares Price: राइट्स के शेयरों का भाव मंगलवार 21 मई को शुरुआती कारोबार में 4 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 757 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी को बांग्लादेश रेलवे से 915 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसी खबर के बाद इसके शेयरों में यह तेजी आई है। कंपनी को यह ऑर्डर बांग्लादेश रेलवे को 200 पैसेंजर डिब्बों की सप्लाई के लिए मिला है। बता दें कि RITES, रेल मंत्रालय के तहत आने वाली एक सरकारी कंपनी है और यह एक तरह से रेलवे की एक्सपोर्ट्स यूनिट्स हैं।
