BJP के पूर्व राज्यसभा सांसद और सिक्योरिटी कंपनी SIS के संस्थापक आरके सिन्हा का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वो लंबे समय से बीमार थे और उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी हुआ था। उनके निधन से राजनीतिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर है। आरके सिन्हा की कहानी एक ऐसे इंसान की कहानी है, जिसने पटना में ₹250 महीने की नौकरी से शुरुआत की और एक घर के 2 कमरों से ऐसी कंपनी खड़ी कर दी, जिसका कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू आज करीब ₹16,000 करोड़ है। आइए समझते हैं कि बिहार के एक छोटे से गांव से निकले इस लड़के ने इतनी बड़ी कंपनी कैसे बनाई।
