Roopa Screen IPO Listing: रोटरी निकेल स्क्रीन बनाने वाली रूपा स्क्रीन के शेयरों की आज BSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे करीब 272 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹64 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹121.60 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90% का लिस्टिंग गेन (Roopa Screen Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹127.68 (Roopa Screen Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशकों का पैसा लगभग डबल हो गया।
