Get App

रॉयल एनफील्ड ने EV पर लगाया बड़ा दांव, तमिलनाडु सरकार के साथ ₹1,000 करोड़ के MoU पर किए हस्ताक्षर

तमिलनाडु रॉयल एनफील्ड के ग्लोबल कामकाज का केंद्र है। यहां कंपनी की चार उत्पादन इकाइयां हैं। साथ ही इसका मुख्यालय और तकनीकी केंद्र भी यहीं स्थित है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 25, 2026 पर 4:59 PM
रॉयल एनफील्ड ने EV पर लगाया बड़ा दांव, तमिलनाडु सरकार के साथ ₹1,000 करोड़ के MoU पर किए हस्ताक्षर
कंपनी ने कहा कि यह निवेश मुख्य रूप से उसके इलेक्ट्रिक वाहन इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए है। इसका इस्तेमाल EV प्रोडक्ट डेवलपमेंट,तकनीकी सुधार और जरूरत के मुताबिक मैन्युफैक्चरिंग में किया जाएगा

रॉयल एनफील्ड ने बुधवार को तमिलनाडु सरकार के साथ एक नॉन-बाइंडिंग समझौते(MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका मकसद कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) रोडमैप को विस्तार देना है। आयशर मोटर्स के मालिकाना हक वाली इस कंपनी ने बताया कि इस MoU के तहत, रॉयल एनफील्ड राज्य में सात वर्षों के दौरान 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे 500 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे और तमिलनाडु के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा।

इलेक्ट्रिक वाहन इकोसिस्टम को मिलेगी मजबूती

यह घोषणा तमिलनाडु के चेय्यार (Cheyyar) स्थित प्लांट में 'ब्राउनफील्ड' क्षमता विस्तार के लिए फरवरी 2026 तक 958 करोड़ रुपये के निवेश की रॉयल एनफील्ड की पहले की योजना को और आगे बढ़ाती है। इससे कंपनी की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता बढ़कर 20 लाख मोटरसाइकिल हो जाएगी। कंपनी ने आगे कहा कि यह निवेश मुख्य रूप से उसके इलेक्ट्रिक वाहन (EV) इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए है। इसका इस्तेमाल EV प्रोडक्ट डेवलपमेंट,तकनीकी सुधार और जरूरत के मुताबिक मैन्युफैक्चरिंग में किया जाएगा।

आयशर मोटर्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और रॉयल एनफील्ड के CEO, बी. गोविंदराजन ने कहा, "तमिलनाडु कई दशकों से हमारा घर रहा है और हमारी इंजीनियरिंग तथा मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों का मुख्य आधार रहा है। यह निवेश इस राज्य के प्रति हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता, यहां के विश्व-स्तरीय ऑटोमोटिव इकोसिस्टम और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य के लिए हमारे विज़न को दर्शाता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें