Get App

Shukra Medtech: प्रेफरेंशियल इश्यू से ₹648 करोड़ जुटाने की तैयारी, प्रमोटर को जारी होंगे 6 करोड़ शेयर

Shukra Medtech: शुक्र मेडटेक प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए 648 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। कंपनी प्रमोटर इकाई को 6 करोड़ शेयर जारी कर सकती है। इस पूंजी का कंपनी के विस्तार पर क्या असर होगा, जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 25, 2026 पर 4:41 PM
Shukra Medtech: प्रेफरेंशियल इश्यू से ₹648 करोड़ जुटाने की तैयारी, प्रमोटर को जारी होंगे 6 करोड़ शेयर
शुक्र मेडटेक का शेयर बुधवार को 82.17 रुपये पर तकरीबन फ्लैट बंद हुआ।

Shukra Medtech: हेल्थकेयर और मेडिकल टेक्नोलॉजी क्षेत्र की कंपनी शुक्र मेडटेक लिमिटेड प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए ₹648 करोड़ तक की पूंजी जुटाने की तैयारी कर रही है। कंपनी का बोर्ड इस प्रस्ताव पर विचार करेगा। इसके तहत प्रमोटर इकाई पार्श्व टेक्सकेम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 6 करोड़ तक इक्विटी शेयर जारी किए जा सकते हैं।

प्रस्तावित इश्यू के लिए प्रति शेयर ₹108 का भाव तय किया गया है। इसमें ₹1 की फेस वैल्यू और ₹107 का प्रीमियम शामिल है। अगर पूरा इश्यू जारी होता है तो कंपनी को ₹648 करोड़ मिलेंगे। इससे उसकी इक्विटी कैपिटल मजबूत होगी।

प्रमोटर को जारी होंगे शेयर

सितंबर 2026 तक शुक्र मेडटेक में प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 51.16% थी। इसमें अनर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, पार्श्व टेक्सकेम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और अनर पटेल शामिल हैं। प्रस्ताव के तहत शेयर पार्श्व टेक्सकेम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को जारी किए जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें