संजीव गोयनका ने कहा-RPSG Group के लिए ज्यादा नहीं है 2 लाख करोड़ मार्केट कैपिटलाइजेशन का टारगेट

आरपीएसजी ग्रुप के चेयरमैन संजीव गोयनका ने बिजनेस प्लान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आरपीएसजी ग्रुप देश और विदेश दोनों में बिजनेस के विस्तार पर फोकस कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रुप की बिजनेस प्रोसेस कंपनी फर्स्टसोर्स अमेरिका और यूके में अधिग्रहण के मौके तलाश रही है

अपडेटेड Sep 19, 2024 पर 4:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
संजीव गोयनका ने कहा कि आरपीएसजी ग्रुप रिन्यूएबल एनर्जी पर बड़ा दांव लगा रहा है। इस मार्केट कैपिटलाइजेशन का बड़ा हिस्सा इस बिजनेस से आएगा। केमिकल स्पेस में हमारी ग्रोथ अच्छी है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आरपीएसजी ग्रुप  विदेश में भी कारोबार के विस्तार पर फोकस कर रहा है। ग्रुप के चेयरमैन संजीव गोयनका ने मनीकंट्रोल से इंटरव्यू में इस बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ग्रुप की बिजनेस प्रोसेस कंपनी फर्स्टसोर्स अमेरिका और यूके में अधिग्रहण के मौके तलाश रही है। कंपनी अपने ग्राहकों को जेनरेटिव एआई जैसी वैल्यू-एडेड सर्विसेज भी देना चाहती है। उन्होंने स्पेंसर्स रिटेल के अगले साल मार्च तक लॉस से बाहर आ जाने की उम्मीद जताई।

    कई बिजनेस पर है ग्रुप का फोकस

    आरपीएसजी ग्रुप के 2 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैपटिलाइजेशन के बारे में उन्होंने कहा कि यह ज्यादा नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रुप रिन्यूएबल एनर्जी पर बड़ा दांव लगा रहा है। इस मार्केट कैपिटलाइजेशन का बड़ा हिस्सा इस बिजनेस से आएगा। केमिकल स्पेस में हमारी ग्रोथ अच्छी है। हम ऐसे केमिकल बिजनेस में पैठ बढ़ा रहे हैं, जिसका संबंध इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बैटरी से है। ग्रुप के 2 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटलाइजेशन में इस बिजनेस का भी बड़ा हाथ होगा।


    ग्रुप का एम-कैप 2 लाख करोड़ को पार कर जाएगा

    उन्होने कहा कि Firstsource Solutions का भी 2 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटलाइजशन में बड़ा कंट्रिब्यूशन होगा। अगर हम इन तीनों बिजनेस को मिला दें तो हमारा मानना है कि 2 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटलाइजेशन का करीब 75-80 फीसदी हिस्सा इनसे आएगा। हमारे म्यूजिक और आईपी बिजनेस की ग्रोथ अच्छी है। म्यूजिक ओटीटी चैनल के प्रॉफिट में आ जाने पर प्रॉफिट कमाने की हमारी क्षमता बढ़ जाएगी। इससे हमारी वैल्यूएशन भी बढ़ेगी। इस बिजनेस की ग्रोथ 23 फीसदी है। इस तरह अगर हमारे सभी बिजनेस को जोड़ दिया जाए तो हमारा मार्केट कैपिटलाइजेशन 2 लाख करोड़ रुपये को पार कर जाएगा। इसलिए यह टारगेट ज्यााद नहीं है।

    कई देशों में कारोबार के विस्तार का प्लान

    विदेश में कारोबार के विस्तार के बारे में उन्होंने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है। हमने मेलबोर्न में शुरुआत की है। मेलबोर्न एडमिनिस्ट्रेशन से मिली मदद से हम उत्साहित हैं। वहां कुछ बड़ी कंपनियों के हेडक्वार्टर्स हैं। हम उनके साथ अपनी सेवाओं की शुरुआत कर रहे हैं। बाद में ज्यादा कंपनियों को अपनी सेवाओं के दायरे में लाना चाहते हैं। सर्विस प्रोवाइडर के रूप में हमारा फोकस क्लाइंट्स की जरूरतें पूरी करने पर होगा। लेकिन, अभी सबसे ज्यादा चर्चा Generative AI की है। हमारा फोकस इस पर होगा कि हम अपने क्लाइंट्स को किस तरह कम कॉस्ट में सर्विस उपलब्ध करा सकते हैं। हम अमेरिका, यूके, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया के साथ ही लैटिक अमेरिका के एक या दो देशों में अपनी मौजूदगी चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें: Bajaj Auto Share: 20000 रुपये के पार जाएगा शेयर प्राइस! MD राजीव बजाज ने क्यों जताई यह उम्मीद?

    इन राज्यों में निवेश कर रहा है ग्रुप

    इंडिया में कारोबार के विस्तार के बारे में उन्होंने कहा कि हमें जहां मौका मिलेगा हम वहां जाएंगे। लेकिन, हम फिलहाल गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को लेकर उत्साहित हैं। हम तमिलनाडु में भी निवेश कर रहे हैं। हम अपने होम स्टेट पश्चिम बंगाल में भी निवेश कर रहे हैं। इस तरह हम सभी जगह निवेश कर रहे हैं। हम आंध्र प्रदेश में नया कार्बन ब्लैक प्लांट लगा रहे हैं। हम पहले से ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रिब्यूशन बिजनेस में हैं। हम राजस्थान में बड़े सोलर और विंड पावर प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।