Q1 Results: केबल कंपनी का मुनाफा 129% उछला, शेयरों पर रहेगी नजर

Q1 Results: केबल कंपनी R R Kabel ने जून तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा 129% और रेवेन्यू 54% बढ़ा है। वायर और केबल कारोबार में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली। जानिए कंपनी के नतीजों, शेयर के प्रदर्शन और कारोबार की पूरी जानकारी।

अपडेटेड Jul 27, 2026 पर 5:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
R R Kabel का शेयर NSE पर 3.06% की बढ़त के साथ ₹2,570 पर बंद हुआ।

Q1 Results: केबल कंपनी R R Kabel ने जून तिमाही (Q1) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 128.8% बढ़कर ₹205.2 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹89.7 करोड़ था।

रेवेन्यू और EBITDA में दमदार ग्रोथ

जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 53.9% बढ़कर ₹3,168.2 करोड़ रहा, जो एक साल पहले ₹2,058.6 करोड़ था। वहीं, EBITDA 94% बढ़कर ₹283 करोड़ हो गया। कंपनी का EBITDA मार्जिन भी 6.9% से बढ़कर 8.9% पर पहुंच गया।


मार्च तिमाही के मुकाबले भी कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा। शुद्ध मुनाफा 22.2% और रेवेन्यू 6.9% बढ़ा।

वायर और केबल कारोबार ने दिखाई मजबूती

R R Kabel के सबसे बड़े कारोबार वायर और केबल सेगमेंट का रेवेन्यू 57% बढ़कर ₹2,880 करोड़ हो गया। वहीं, PBIT बढ़कर ₹285 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹139 करोड़ था। इस सेगमेंट का PBIT मार्जिन भी 7.6% से बढ़कर 9.9% हो गया।

इलेक्ट्रिकल गुड्स कारोबार भी सुधरा

R R Kabel के फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स (FMEG) कारोबार का रेवेन्यू 28% बढ़कर ₹288 करोड़ हो गया। पिछले साल यह कारोबार ₹7 करोड़ के ऑपरेटिंग घाटे में था, जबकि इस बार कंपनी ऑपरेटिंग स्तर पर ब्रेक-ईवन पर पहुंच गई।

नए लेबर कोड का पड़ा असर

जून तिमाही में R R Kabel ने ₹13.8 करोड़ का एकमुश्त (Exceptional) खर्च दर्ज किया। यह भारत के नए लेबर कोड लागू होने से जुड़े कानूनी असर की वजह से हुआ।

कंपनी ने कहा कि यह नियामकीय बदलाव के कारण होने वाला एक बार का खर्च है। इसके अलावा, नॉन-फेरस मेटल स्क्रैप से जुड़े नए Extended Producer Responsibility (EPR) नियमों का वित्तीय असर अभी तय नहीं किया जा सकता। क्योंकि सरकार ने अभी तक इससे जुड़ा ऑपरेशनल पोर्टल और प्राइसिंग मैकेनिज्म जारी नहीं किया है।

R R Kabel ते शेयरों का हाल

R R Kabel का शेयर NSE पर 3.06% की बढ़त के साथ ₹2,570 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में इसने 93.15% का रिटर्न दिया है।

यह वायर, केबल और इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी है। कंपनी घरों, उद्योगों और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए बिजली के तार, केबल, स्विच, पंखे, लाइटिंग और दूसरे इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स भारत के साथ-साथ कई देशों में भी बेचे जाते हैं।

HUDCO Q1 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा 35% बढ़ा, डिविडेंड का भी ऐलान

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।