Ruchi Soya अब पूरी तरह कर्ज मुक्त, FPO के पैसे से कंपनी ने 2,925 करोड़ रुपए का कर्ज चुकाया

रुचि सोया का FPO 8 अप्रैल को NSE पर 855 रुपए और BSE पर 850 रुपए पर खुला था जबक िकंपनी का इश्यू प्राइस 650 रुपए था

अपडेटेड Apr 09, 2022 पर 10:23 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ruchi Soya के शेयर 8 अप्रैल को 14.71% चढ़कर 938 रुपए पर बंद हुए थे

Ruchi Soya Stock Price: खाद्य तेल बनाने वाली कंपनी रुचि सोया ने शुक्रवार को बताया कि अब वह पूरी तरह कर्ज मुक्त हो चुकी है। कंपनी ने FPO से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया। Ruchi Soya ने अपना 2,925 करोड़ रुपए का पूरा कर्ज चुका दिया है। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का Ruchi Soya पर मालिकाना हक है। रुचि सोया ने हाल ही में फॉलो ऑन ऑफर यानी FPO से 4,300 करोड़ रुपए जुटाए थे। अपना कर्ज चुकाने के मकसद से ही कंपनी FPO लेकर आई थी।

पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के MD आचार्य बालकृष्ण ने ट्वीट करके बताया कि रुचि सोया अब पूरी तरह कर्ज मुक्त कंपनी बन चुकी है। कंपनी ने सेबी को दिए DRHP (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स) में बताया था कि वह FPO से जुटाए फंड से 1950 करोड़ रुपए का कर्ज चुकाएगी।

इमरान ने क्यों कहा- हिंदुस्तान को कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता, अमेरिका के खिलाफ उगला जहर


हालांकि कंपनी ने 2925 करोड़ रुपए का पूरा लोन चुका दिया है। यह पैसा SBI की अगुवाई वाले कंसोर्शियम को गया है। इस कंसोर्शियम में SBI के अलावा पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सिंडिकेट बैंक और इलाहाबाद बैंक शामिल है। 2019 में पतंजलि ने दिवालिया हो चुकी रुचि सोया को 4,350 करोड़ रुपए में खरीदा था।

रुचि सोया के FPO की दमदार लिस्टिंग

रुचि सोया का FPO 8 अप्रैल को NSE पर 855 रुपए और BSE पर 850 रुपए पर खुला था। कंपनी का इश्यू प्राइस 650 रुपए था। इस हिसाब से कंपनी के इश्यू में पैसा लगाने वाले इनवेस्टर्स को सिर्फ एक दिन में 30% तक का रिटर्न मिला। शुक्रवार, 8 अप्रैल को कंपनी के शेयर 14.71% चढ़कर 938 रुपए पर बंद हुए थे।

पिछले दो दिन में रुचि सोया (Ruchi soya) का शेयर 750 रुपये से 885 रुपये (NSEपर इंट्राडे हाई) के स्तर पर पहुंच गया और इस दौरान शेयर में लगभग 18 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।