बोनस शेयर की खबर से 7% उछले Ruchira Papers के स्टॉक्स, अगले हफ्ते कंपनी के बोर्ड की बैठक

Ruchira Papers के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की अगले हफ्ते 30 अगस्त 2022 को बैठक होनी है, जिसमें शेयरधारकों को बोनस शेयर (Bonus Share) जारी करने पर विचार किया जाएगा

अपडेटेड Aug 23, 2022 पर 5:25 PM
Ruchira Papers एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो क्राफ्ट पेपर और राइटिंग व प्रिटिंग पेपर का उत्पादन करती है

रुचिरा पेपर्स लिमिटेड (Ruchira Papers Ltd) ने मंगलवार 23 अगस्त को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि कंपनी अगले हफ्ते अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करने पर विचार करने वाली है। Ruchira Papers ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की अगले हफ्ते 30 अगस्त 2022 को बैठक होनी है, जिसमें शेयरधारकों को बोनस शेयर (Bonus Share) जारी करने पर विचार किया जाएगा। इस खबर के बाद रुचिरा पेपर्स के शेयरों में भारी तेजी आई और कारोबार खत्म होने के समय यह NSE पर करीब 7 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए।

बता दें कि रुचिरा पेपर्स एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो क्राफ्ट पेपर और राइटिंग व प्रिटिंग पेपर का उत्पादन करती है। 30 जून 2022 तक के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी करीब 67.88% था। यह 328 करोड़ रुपये के मार्केट वैल्यू एक स्मॉलकैप कंपनी है।

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो, मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2022) में रुचिरा पेपर्स का शुद्ध मुनाफा दो गुने से अधिक बढ़कर 11.6 करोड़ रुपये रहा था, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4.5 करोड़ रुपये था। हालांकि मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 16.11 करोड़ रुपये रहा था और इसके मुकाबले जून तिमाही में कंपनी का मुनाफे घटा है।


यह भी पढ़ें- Rakesh Jhunjhunwala की कंपनी रेयर एंटरप्राइजेज के निवेश वाली IKS Health लाएगी अपना IPO, अगले महीने जमा करेगी ड्राफ्ट पेपर

वहीं कंपनी का रेवेन्यू जून तिमाही में बढ़कर 198.8 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 125.8 करोड़ रुपये था। कंपनी का अर्निग प्रति शेयर (EPS) जून तिमाही के अंत में 4.37 रुपये रहा, जो मार्च तिमाही के अंत में 6.27 रुपये था।

रुचिरा पेपर के शेयर आज यानी मंगलवार 23 अगस्त को NSE पर 6.82% की उछाल के साथ 121.40 रुपये पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में सिर्फ 1.63 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को 56.54% फीसदी का अच्छा रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।