Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल सपाट, 1 पैसे कमजोर होकर 83.25 पर हुआ बंद

कल विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर ले लगातार 10वें दिन भी बिकवाली देखने को मिली। FIIs ने बुधवार को कैश मार्केट में 4,424 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से 1,769.49 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं

अपडेटेड Oct 05, 2023 पर 4:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डॉलर इंडेक्स 106.56 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। डॉलर का डे हाई 106.81 पर नजर आ रहा है।

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे कमजोर होकर 83.25 के स्तर पर बंद हुआ।  डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे मजबूत होकर 83.21 पर खुला। वहीं बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.24 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल सुबह 10.44 बजे के आसपास रुपया 83.22 के स्तर पर कारोबार कर रहाथा। रुपये का डे हाई 83.24 पर कारोबार कर रहा था। जबकि डे लो 83.17 पर है।

वहीं डॉलर इंडेक्स 106.56 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। डॉलर का डे हाई 106.81 पर नजर आ रहा है। वहीं डॉलर इंडेक्स का डे लो 106.50 पर नजर आ रहा है।

इधर 1 दिन में क्रूड का भाव 5.50% तक गिरा है। ब्रेंट का भाव 86 डॉलर के नीचे फिसला है। जबकि कल ब्रेंट $85.76 तक फिसला था। वहीं WTI में भी $85 के नीचे कारोबार हो रहा है। EIA को मांग में गिरावट की आशंका है। इधर रूस डीजल बैन को हटा सकता है । वहीं OPEC+ ने उत्पादन लक्ष्य नहीं घटाया है।


कल विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर ले लगातार 10वें दिन भी बिकवाली देखने को मिली। FIIs ने बुधवार को कैश मार्केट में 4,424 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से 1,769.49 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।