इनवेस्टर्स ने रेलवे से जुड़ी जिन कंपनियों के शेयरों में दिलचस्पी दिखाई है, उनमें Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL) शामिल है। दरअसल, रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश और रेल सेवाओं को फायदेमंद बनाने की सरकार की कोशिशों की वजह से रेलवे से जुड़े शेयरों में दिलचस्पी बढ़ी है। सरकार रेलवे से माल दुलाई के लिए नई लाइने बना रही है। मौजूदा सिंगल लाइनों को डबल किया जा रहा है। इलेक्ट्रिफिकेशंस पर जोर दिया जा रहा है। इससे रेलवे से जुड़ी कंपनियों को काफी ऑर्डर मिल रहे हैं।
