RVNL Stock Price: सरकारी कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर में 19 फरवरी को दिन में 15.5 प्रतिशत तक की तेजी आई। BSE पर कीमत 384.80 रुपये के हाई तक चली गई।कारोबार बंद होने पर शेयर 13 प्रतिशत बढ़त के साथ 377.25 रुपये पर सेटल हुआ। एक दिन पहले RVNL ने शेयर बाजारों को बताया था कि उसे रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (कर्नाटक) से 1 एलिवेटेड और 8 एट-ग्रेड BSRP स्टेशनों के कंस्ट्रक्शन के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला है। प्रोजेक्ट की कॉस्ट 554,46,65,625 रुपये या 554.46 करोड़ रुपये है।
