Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी- रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 221.33 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) मोड के तहत मिला है। परियोजना छत्तीसगढ़ में पूरी की जाएगी।

Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी- रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 221.33 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) मोड के तहत मिला है। परियोजना छत्तीसगढ़ में पूरी की जाएगी।
क्या काम करेगी RVNL?
RVNLके मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के तहत पुराने पैनल इंटरलॉकिंग सिस्टम को हटाकर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाया जाएगा।
इसके अलावा इंडोर और आउटडोर सिग्नलिंग उपकरण लगाए जाएंगे। OFC हट्स का निर्माण होगा। सिग्नलिंग और टेलीकम्युनिकेशन (S&T) सर्विस बिल्डिंग्स बनाई जाएंगी। उनका विद्युतीकरण भी किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में केबलिंग से जुड़े कई काम भी शामिल हैं।
15 रेलवे स्टेशनों पर होगा काम
यह प्रोजेक्ट दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के तहत आने वाले 15 रेलवे स्टेशनों पर पूरा किया जाएगा। ऑर्डर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से दिया गया है, जो सरकारी रेलवे इकाई है।
कंपनी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को 730 दिनों यानी करीब दो साल में पूरा करना होगा। RVNL के मुताबिक, यह ऑर्डर उसके नियमित कारोबार का हिस्सा है।
पिछले महीने भी मिला था बड़ा ऑर्डर
RVNL को इससे पहले 20 मई को भी एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला था। कंपनी उत्तर पूर्व रेलवे की 129.46 करोड़ रुपये की परियोजना में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी (L1) बनी थी।
उस प्रोजेक्ट के तहत वाराणसी-प्रयागराज सेक्शन में 2x25 KV AT ट्रैक्शन फीडिंग सिस्टम के लिए ट्रैक्शन सबस्टेशन और उससे जुड़े स्विचिंग पोस्ट का डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम शामिल है। यह परियोजना भी EPC मोड में दी गई थी। इसका मकसद रेलवे के इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पावर सप्लाई सिस्टम की क्षमता बढ़ाना है।
मार्च तिमाही में मुनाफे पर दबाव
RVNL के मार्च तिमाही के नतीजे बहुत अच्छे नहीं थे। रेल मंत्रालय के तहत आने वाली नवरत्न PSU कंपनी RVNL का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 58.9% गिरकर 187.1 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 455.4 करोड़ रुपये था।
वहीं रेवेन्यू में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। मार्च तिमाही में रेवेन्यू 4.2% बढ़कर 6,696 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह 6,427.1 करोड़ रुपये था।
RVNL के शेयरों का हाल
RVNL का शेयर सोमवार, 8 जून को 3.44% गिरकर 227.50 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 25.41% टूटा है। वहीं, बीते 1 साल में यह 47.31% क्रैश हो चुका है। हालांकि, पिछले 5 साल में इसने 615.41% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 47.55 हजार करोड़ रुपये है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।