सचिन बंसल की नवी फिनसर्व सिर्फ 45 दिन में आरबीआई के प्रतिबंध से बाहर आ गई है। इस साल अक्टूबर में आरबीआई ने इस एनबीएफसी के लोन देने पर रोक लगा दी थी। इसके 10 दिन के अंदर कंपनी ने लोन पर इंटरेस्ट रेट करीब 10 फीसदी घटा दिया। इसके बाद केंद्रीय बैंक ने नवी फिनसर्व के लोन देने पर लगी रोक हटा ली है। आम तौर पर आरबीआई इतने कम समय में प्रतिबंध नहीं हटाता है।
