Sachin Shah Top Tips for Equity: वौलेटाइल बाजार में एमके इन्वेस्टमेंट के सचिन शाह से जानें कौन से सेक्टर आगे करेंगे बेहतरीन प्रदर्शन

सचिन शाह ने आगे कहा कि प्राइवेट बैंक सेक्टर के वैल्यूएशन काफी रीजनेबल नजर आ रहे है। आने वाले 2-3 सालों में बैंकों की ग्रोथ भी अच्छी रहने की उम्मीद है। प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर की डिपॉजिटरी ग्रोथ भी काफी अच्छी नजर आ रही है

अपडेटेड Jan 11, 2025 पर 11:18 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आईटी सेक्टर के वैल्यूएशन भी काफी अच्छे लग रहे है। जिस तरह से यूएस इकोनॉमी की रिकवरी नजर आ रही है।

Sachin Shah Top Tips for Equity: बाजार की आगे की चाल Emkay Investment Managers के Executive Director & फंड मैनेजर सचिन शाह का कहना है कि बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। 3 सालों से 20-25 फीसदी का रिटर्न बाजार ने दिया है। फिलहाल मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के वैल्यूएशन काफी महंगे है। कंपनियों के नतीजे भी सुस्त रहे हैं। जिसके कारण बाजार में मुनाफावसूली होना स्वाभाविक है। हालांकि बाजार में आया उतार-चढ़ाव लंबी अवधि के निवेशकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका दे रहा है। ऐसे में बाजार में अच्छे शेयर आकर्षक वैल्युएशन पर मिलने का मौका देते है।

ये सेक्टर करेंगी बेहतर

सचिन शाह ने आगे कहा कि प्राइवेट बैंक सेक्टर के वैल्यूएशन काफी रीजनेबल नजर आ रहे है। आने वाले 2-3 सालों में बैंकों की ग्रोथ भी अच्छी रहने की उम्मीद है। प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर की डिपॉजिटरी ग्रोथ भी काफी अच्छी नजर आ रही है। साथ ही सेक्टर की एसेट क्वालिटी भी काफी अच्छी रही है। लिहाजा प्राइवेट बैंक के दिग्गज कंपनियों में निवेश की सलाह होगी।


वहीं आईटी सेक्टर के वैल्यूएशन भी काफी अच्छे लग रहे है। जिस तरह से यूएस इकोनॉमी की रिकवरी नजर आ रही है। उससे आईटी सेक्टर को फायदा होगा।

वहीं फार्मा सेक्टर में कई ऐसी कंपनियां है जिनका एक्सोपजर CDMO स्पेस में है । चाइना वन प्लस इन कंपनियों के लिए एक बड़ा टेलवीन है। इसलिए यह सेक्टर भी 3-4 साल के लिए निवेश के लिए काफी अच्छा लग रहा है। ऑटो कंपनियों और ऑटो एंसिलरी भी निवेश के लिहाज से बेहतर लग रही है। इन सभी सेक्टर के लीडर कंपनियों में निवेश करें।

एनर्जी सेक्टर में मिलाजुला रुझान

निफ्टी एनर्जी सेक्टर में सबसे हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर है। उसके बाद ओएनजीसी, बीपीसीएल, एनटीपीसी का नबंर आता है। इस बास्केट में हर कंपनियों का अलग अलग बिजनेस डायरेक्शन दे रही है। एनर्जी सेक्टर में मिलाजुला रुझान नजर आ रहा है।

बाजार में आया करेक्शन निवेश का दे रहा बेहतर मौका, पावर कंपनियां में बनेगा पैसा:आलोक अग्रवाल

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।