Get App

बस 8 दिन में 30% चढ़ा शेयर, भाव अभी भी 60 रुपये से कम, दो ब्रोकरेज फर्मों ने दी 'Buy' रेटिंग

Sagility India Shares: सैगिलिटी इंडिया लिमिटेड के शेयरों में आज 26 दिसंबर को कारोबार के दौरान एक बार फिर से 5% का अपर सर्किट लगा। इसके साथ ही शेयर का भाव अब 51.37 रुपये के अपने नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार 24 दिसंबर को भी सैगिलिटी इंडिया के शेयरों में 5% की तेजी आई थी। शेयर में लगातार आठ दिनों से तेजी जारी है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 26, 2024 पर 2:14 PM
बस 8 दिन में 30% चढ़ा शेयर, भाव अभी भी 60 रुपये से कम, दो ब्रोकरेज फर्मों ने दी 'Buy' रेटिंग
Sagility India Shares: पिछले एक महीने में इसका शेयर 60 फीसदी चढ़ चुका है

Sagility India Shares: सैगिलिटी इंडिया लिमिटेड के शेयरों में आज 26 दिसंबर को कारोबार के दौरान एक बार फिर से 5% का अपर सर्किट लगा। इसके साथ ही शेयर का भाव अब 51.37 रुपये के अपने नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार 24 दिसंबर को भी सैगिलिटी इंडिया के शेयरों में 5% की तेजी आई थी। शेयर में लगातार आठ दिनों से तेजी जारी है। पिछले 8 दिनों में इस शेयर का भाव करीब 30 फीसदी बढ़ चुका है।

सैगिलिटी इंडिया के शेयर पिछले महीने नवंबर में ही शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे। कंपनी के शेयरों में इसके IPO प्राइस से करीब 71.23 फीसदी की तेजी अब तक आ चुकी है। इसके साथ ही कंपनी की मार्केट वैल्यू अब 24,047.98 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने बीते 20 दिसंबर को इस शेयर को खरीदने की सलाह दी थी और इसके लिए 52 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया था। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि कंपनी बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के लिए अच्छी स्थिति में है।

जेफरीज ने कहा कि रेवेन्यू और प्रॉफिट ग्रोथ वित्त वर्ष 2025-2027 के दौरान क्रमशः 12% और 40% की CAGR दर से बढ़ने का अनुमान है। साथ ही उसने कंपनी के EBIT मार्जिन को भी इस दौरान लगभग दोगुना होकर 16.5% होने का अनुमान जताया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें