शेयर बाजार में कई मल्टीबैगर स्टॉक मौजूद हैं, जिन्होंने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इसमें से एक Sakuma Exports भी शामिल है। कंपनी की ओर से अपने निवेशकों को पिछले 1 साल में डबल रिटर्न दिया हया है। पिछले एक साल में शेयर ने निवेशकों को 125% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। शेयर का 52 वीक हाई एनएसई पर 30.63 रुपये है और इसका 52 वीक लो प्राइज 11.95 रुपये है। फिलहाल स्टॉक ने 14 मई को 27.50 रुपये के भाव पर क्लोजिंग दी। वहीं अब कंपनी की ओर से एक अहम इंवेस्टमेंट किया गया है।
लीडिंग एग्रीकल्चरल कमोडिटी कंपनी सकुमा एक्सपोर्ट्स लिमिटेड ने यूरोपियन और पश्चिमी बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी ब्रिटिश सब्सिडियरी कंपनी सकुमा इंपेक्स लिमिटेड यूके में £7.1 मिलियन (करीब 74.40 करोड़ रुपये) का निवेश किया है। यह निवेश इस बात का संकेत है कि सकुमा तेजी से बढ़ते यूरोपीय और पश्चिमी बाजारों के अवसरों को भुनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
गौरतलब है कि सकुमा इम्पेक्स यूके के पास पहले से ही £5 मिलियन (करीब 52.39 करोड़ रुपये) से अधिक का ऑर्डर बुक है, जो कंपनी की मजबूत स्थिति को दर्शाता है। अपनी कुशल सप्लाई चैन एंड इनोवेटिव स्ट्रेटेजी के दम पर सकुमा इम्पेक्स यूके तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है और साथ ही अपनी इंडियन काउंटरपार्ट कंपनी की तुलना में बेहतर लाभ मार्जिन हासिल करने का लक्ष्य रखती है।
यह निवेश सकुमा एक्सपोर्ट्स की ग्लोबल विस्तार और मार्किट डायवर्सिफिकेशन की स्ट्रेटेजी को बल देता है। कंपनी नए बाजारों में प्रवेश करने और ऑपरेटिंग एफिशिएंसी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इस कदम से सकुमा ने एग्री कमोडिटी सेक्टर में लीडिंग और अच्छी कंपनी के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है। यदि आप एग्री कमोडिटी सेक्टर में निवेश के अवसर तलाश रहे हैं, तो सकुमा एक्सपोर्ट्स आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। कंपनी ने पिछले तीन वर्षों में लगातार नेट प्रॉफिट और एबिटडा वृद्धि दर्ज की है, जो इसके वित्तीय मजबूती और लंबे वक्त तक टिके रहने को दर्शाता है।
लगातार बढ़ रहा बुक वैल्यू
इसके अलावा, सकुमा एक्सपोर्ट्स का वैल्यूएशन भी इन्वेस्टर्स को आकर्षित करता है। कंपनी की बुक वैल्यू लगातार बढ़ रहा है और इसका PE रेशियो और PB रेशियो भी अट्रैक्टिव है। यह दर्शाता है कि कंपनी का मार्केट वैल्यू एक्चुअल वैल्यू से कम है, जो इन्वेस्टर्स को पूंजी वृद्धि का अवसर प्रदान करता है। शेयर बाजार के ट्रेंड की बात करें तो सकुमा एक्सपोर्ट्स के शेयरों की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और साथ ही मजबूत सपोर्ट लेवल भी बने हुए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले 18 वर्षों से कंपनी लगातार डिविडेंड दे रही है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दी गई राय एक्सपर्ट की निजी राय होती है। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।