Get App

शेयर बाजार में लंबी चलेगी गिरावट? 50% तक कैश लेकर बैठी हैं ये म्यूचुअल फंड स्कीमें

सैमको म्यूचुअल फंड (Samco Mutual Fund) का मानना है कि शेयर बाजार इस समय करेक्शन के दौर में है। ऐसे में फंड्स ने काफी सारा कैश जमा कर रखा है, ताकि सही मौके आने पर उसे निवेश किया जा सके। मनीकंट्रोल के साथ बातचीत में सैमको म्यूचुअल फंड के CIO उमेशकुमार मेहता ने कहा कि बाजार में कई संकेत मिल रहे हैं जो यह बताते हैं कि बाजार फिर से संतुलित हो रहा है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 14, 2024 पर 2:26 PM
शेयर बाजार में लंबी चलेगी गिरावट? 50% तक कैश लेकर बैठी हैं ये म्यूचुअल फंड स्कीमें
उमेशकुमार मेहता ने बताया कि Samco MF की कुछ हाइब्रिड फंड्स में फिलहाल 50% कैश पोजीशनिंग है

सैमको म्यूचुअल फंड (Samco Mutual Fund) का मानना है कि शेयर बाजार इस समय करेक्शन के दौर में है। ऐसे में फंड्स ने काफी सारा कैश जमा कर रखा है, ताकि सही मौके आने पर उसे निवेश किया जा सके। सैमको म्यूचुअल फंड का AUM (एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) लगभग ₹2,600 करोड़ है। मनीकंट्रोल के साथ बातचीत में सैमको म्यूचुअल फंड के CIO उमेशकुमार मेहता ने कहा कि बाजार में कई संकेत मिल रहे हैं जो यह बताते हैं कि बाजार फिर से संतुलित हो रहा है। उन्होंने कहा कि चूंकि उनकी निवेश रणनीति में मोमेंटम एक अहम भूमिका निभाता है, इसलिए वे अपने फंड को उसी के मुताबिक पोजिशन कर रहे हैं।

शेयर बाजार की मौजूदा स्थितियों में अपनी निवेश रणनीति पर बात करते हुए मेहता ने कहा कि इस समय बाजार में ई चुनौतियां हैं, लेकिन उनकी मोमेंटम स्ट्रैटेजी, मार्केट कैप, सेक्टर, स्टाइल, ग्रोथ या वैल्यू जैसी चीजों से स्वतंत्र रहती है।

उन्होंने कहा, "यह बस यह पहचानती है कि कौन से स्टॉक्स अपनी समकक्ष कंपनियों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हीं में निवेश किया जाता है। जब पूरे बाजार गिरावट में हो, उस समय तो कोई पैसा नहीं बनाता। ऐसे माहौल में हमारे स्टॉक्स भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। हालांकि, हमारी रणनीति ऐसी स्टॉक्स को होल्ड करने की है जो कमजोरी नहीं दिखा रहे, और ऐसे स्टॉक्स हमारे पोर्टफोलियो में बने रहेंगे।"

मेहता के अनुसार, उनके फंड्स करेक्शन के दौरान शुद्ध रिटर्न नहीं दे सकते हैं, लेकिन फिर भी रिलेटिव बेसिस पर बाजार से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, "अगर बाजार 5% गिरता है और हमारा फंड उससे कम गिरता है, तो इसका मतलब है कि हमने रिलेटिव टर्म्स में बेहतर प्रदर्शन किया है। भले ही यह एब्सोल्यूट रिटर्न्स न हो क्योंकि बाजार में चौतरफा गिरावट हो रही है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें