हेलियस कैपिटल के समीर अरोड़ा ने ऐसी बात कही है, जिससे लाखों निवेशकों को राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा है कि मार्केट अगले 1-2 महीने में अपने निचले स्तर से ऊपर आने लगेगा। फिर यह 7-8 फीसदी चढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि वह इस बात को नहीं मानते कि मार्केट भविष्य का संकेत दे सकता है। मनीकंट्रोल ग्लोबल वेल्थ समिट 2025 में उन्होंने कई अहम बातें कहीं। इस कार्यक्रम में दिग्गज इनवेस्टर शंकर शर्मा सहित कई एक्सपर्ट्स ने हिस्सा लिया।
