Get App

समीर अरोड़ा ने निवेशकों का डर दूर किया, कहा-मार्केट में सबकुछ ठीक, Fed की पॉलिसी में कोई नई बात नहीं

समीर अरोड़ा ने कहा कि 18 दिसंबर को अमेरिकी मार्केट में गिरावट की वजह फेडरल रिजर्व की कमेंट्री नहीं है। फेड की कमेंट्री में चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। मार्केट में गिरावट इसलिए आई क्योंकि फेड की पॉलिसी के पहले के हफ्तों में स्टॉक्स काफी उछले थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 19, 2024 पर 2:08 PM
समीर अरोड़ा ने निवेशकों का डर दूर किया, कहा-मार्केट में सबकुछ ठीक, Fed की पॉलिसी में कोई नई बात नहीं
समीर अरोड़ा ने कहा कि फेड की कमेंट्री अनुमान के मुताबिक है और इससे मार्केट का आउटलुक नहीं बदला है।

दिग्गज फंड मैनेजर समीर अरोड़ा ने 19 दिसंबर को निफ्टी-सेंसेक्स सहित एशियाई बाजारों में आई गिरावट के बारे में बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि फेडरल रिजर्व की पॉलिसी आने के बाद अमेरिकी बाजारों में 18 दिसंबर को बड़ी गिरावट आई। यह रूटीन गिरावट थी, क्योंकि पिछले कुछ सत्रों में स्टॉक्स में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। उन्होंने यह भी कहा कि फेड की कमेंट्री अनुमान के मुताबिक है और इससे मार्केट का आउटलुक नहीं बदला है।

फेडरल रिजर्व की कमेंट्री में चिंता वाली कोई बात नहीं

अरोड़ा (Samir Arora) ने कहा, "इनफ्लेशन (Inflation) में कुछ बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी मार्केट में निराशा की वजह नहीं हो सकती। फेड (Federal Reserve) ने 18 दिसंबर को अमेरिका में इंटरेस्ट रेट में कमी को लेकर जो बातें कही हैं, उसका अंदाजा भी पहले से था। अब अमेरिकी केंद्रीय बैंक 2025 में इंटरेस्ट रेट में सिर्फ 2 बार कमी करेगा।" अरोड़ा ने कहा कि इनफ्लेशन की दिशा अनुमान के मुताबिक है। इसके 2026 तक 2 फीसदी पर आ जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अगर 2.1 फीसदी पर आ जाता है तो भी इससे बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा।

पिछले कुछ हफ्तों में टेक्नोलॉजी स्टॉक्स काफी उछले थे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें