Saregama का बोर्ड 24 फरवरी को स्टॉक स्पिल्ट पर करेगा फैसला, खबर से शेयरों में आई तेजी

Saregama ने बताया कि बोर्ड कंपनी के इक्विटी शेयरों को विभाजित करने पर फैसला करेगा, जिनकी फेस वैल्यू 10 रुपये है

अपडेटेड Feb 08, 2022 पर 8:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Saregama के शेयर मंगलवार क 3.35 फीसदी की तेजी के साथ 4,289.00 के रुपये के भाव पर बंद हुआ

सारेगामा लिमिटेड (Saregama Ltd) ने मंगलवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि कंपनी का बोर्ड 24 फरवरी को होने वाली आगामी बैठक में स्टॉक स्प्लिट (stock split) पर विचार करेगा।

कंपनी ने बताया कि बोर्ड कंपनी के इक्विटी शेयरों को विभाजित करने पर फैसला करेगा, जिनकी फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयरों का यह विभाजन किस अनुपात में होगा, यह फैसला बोर्ड की बैठक में ही लिया जाएगा।

इस फैसले से सारेगामा के शेयरों में मंगलवार को कारोबार खत्म होने के ठीक पहले 3.35 फीसदी की तेजी आई और स्टॉक 4,289.00 के रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले एक साल में सारेगामा के स्टॉक की कीमत करीब 346 फीसदी बढ़ी है और यह 962 रुपये से बढ़कर 4,289.00 के रुपये के स्तर पर आ गया है।


यह भी पढ़ें- नीलामी में BSNL और MTNL की प्रॉपर्टीज को नहीं मिला अच्छा रिस्पॉन्स, जानिए इसकी वजह

क्या होता है स्टॉक स्प्लिट?

स्टॉक स्प्लिट का मतलब होता है शेयरों का विभाजन। आमतौर पर जब शेयरों की कीमत अधिक हो जाती है, तो कंपनी छोटे निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अपने शेयरों को कई भाग में विभाजित कर देती है। इससे शेयरों की कीमत सस्ती हो जाती है और कंपनी के कुल शेयरों की संख्या बढ़ा दी जाती है। हालांकि इससे कंपनी की मार्केट वैल्यू पर कोई असर नहीं पड़ता है।

उदाहरण के लिए अगर किसी शेयर का मूल्य 1000 रुपये है और कंपनी ने उस शेयर 1:1 के रेशियो में स्पिल्ट यानी विभाजित करने का फैसला किया है तो उस कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर को हर एक शेयर के बदले में एक अतिरिक्त शेयर जारी किए जाएंगे, लेकिन शेयरों की कीमत आधी यानी की 500 रुपये हो जाएगी। इस तरह प्रति शेयर की कीमत घट जाएगी, लेकिन शेयरहोल्डरों के शेयर की वैल्यू और कंपनी की मार्केट कैपिटलाइजेशन उतनी ही रहेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।