Get App

HDFC Bank के सीईओ पद पर शशिधर जगदीशन की पुनर्नियुक्ति को 18 जुलाई तक मिल सकती है हरी झंडी

एचडीएफसी बैंक की गवर्नेंस, नॉमिनेशन और रिम्यूनरेशन कमेटी (जीएनआरसी) की बैठक 15-17 जुलाई को होगी। इसमें शशिधर जगदीशन को फिर से बैंक के एमडी और सीईओ नियुक्त करने के प्रस्ताव पर विचार और फैसला होगा

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jun 30, 2026 पर 3:02 PM
HDFC Bank के सीईओ पद पर शशिधर जगदीशन की पुनर्नियुक्ति को 18 जुलाई तक मिल सकती है हरी झंडी
सीईओ पद पर जगदीशन की तीसरी बार नियुक्ति में किसी तरह की दिक्कत आने की उम्मीद नहीं है।

एचडीएफसी बैंक की गवर्नेंस, नॉमिनेशन और रिम्यूनरेशन कमेटी (जीएनआरसी) अगले महीने शशिधर जगदीशन को फिर से बैंक के एमडी और सीईओ नियुक्त करने के प्रस्ताव पर विचार और सिफारिश करेगी। यह बैठक 15-17 जुलाई को होगी। कई सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी। एचडीएफसी बैंक ने 29 जून को पूर्व फाइनेंस सेक्रेटरी राजीव कुमार को अपना पार्ट-टाइम नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त कर दिया। हालांकि, इसके लिए आरबीआई की मंजूरी जरूरी है।

18 जुलाई को तिमाही नतीजों का भी ऐलान करेगा बैंक

आरबीआई के एप्रूवल के बाद एचडीएफसी बैंक का बोर्ड दोबारा जगदीशन की नियुक्ति के बारे में फैसला लेगा। इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "इस प्रोसेस के 18 जुलाई तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। तब बैंक FY27 की पहली तिमाही के नतीजों का भी ऐलान करेगा।" मनीकंट्रोल ने 17 जून को खबर दी थी कि आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक को चेयरमैन की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज करने को कहा है।

सीईओ पद पर तीसरी बार जगदीशन की नियुक्ति में नहीं आएगी दिक्कत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें