SBFC Finance के शेयरों में आज 23 सितंबर को 20 फीसदी तक की शानदार तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 19.27 फीसदी की बढ़त के साथ 105.08 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 105.72 रुपये के लेवल को छू लिया, जो कि इसका ऑल टाइम हाई है। दरअसल, क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ICRA ने इसकी बैंक फैसिलिटी को 'स्टेबल' आउटलुक के साथ अपग्रेड किया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में आज जमकर खरीदारी देखी गई।
