Get App

SBI Cards Q2 Results: शुद्ध मुनाफा 75% बढ़ा, रेवेन्यू में 3% का इजाफा; शेयर 4% गिरा

SBI Cards Q2 Results: अप्रैल-सितंबर 2026 यानि कि वित्त वर्ष 2026-27 के पहले 6 महीनों में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1442 करोड़ रुपये रहा। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 10181 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो सितंबर 2025 छमाही में 9137.89 करोड़ रुपये था

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 4:00 PM
SBI Cards Q2 Results: शुद्ध मुनाफा 75% बढ़ा, रेवेन्यू में 3% का इजाफा; शेयर 4% गिरा
सितंबर 2026 तिमाही में SBI Cards के कुल खर्च 4255.95 करोड़ रुपये के रहे।

SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के दौरान शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 75 प्रतिशत बढ़कर 777.60 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 444.77 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 3.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 5140.53 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। सितंबर 2025 तिमाही में यह 4960.98 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि सितंबर 2026 तिमाही में उसके कुल खर्च 4255.95 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 4536.71 करोड़ रुपये के थे।

अप्रैल-सितंबर 2026 यानि कि वित्त वर्ष 2026-27 के पहले 6 महीनों में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1442 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 1000.74 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 10181 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो सितंबर 2025 छमाही में 9137.89 करोड़ रुपये था।

SBI Cards का शेयर एक साल में 40 प्रतिशत कमजोर

कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 51800 करोड़ रुपये पर आ गया है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर एक महीने में 14 प्रतिशत और एक साल में 40 प्रतिशत गिरा है। बीएसई पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 964.95 रुपये और एडजस्टेड लो 525.25 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें