Get App

JM Financial के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, SBI Life का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 24200, 24300 और 24400 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24100, 24000 और 23900 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 52300, 52400 और 52500 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52300, 52400 और 52500 के स्तर पर नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 26, 2024 पर 1:49 PM
JM Financial के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, SBI Life का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
SBI Life पर JM Financial की सोनी पटनायक ने 1600 के स्ट्राइक वाली पुट में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आये। कल की तेजी के बाद बाजार में कमजोरी नजर आ रही है। एफएंडओ की बात करें तो अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, बजाज ऑटो, कैन फिन होम्स, अल्ट्राटेक सीमेंट्स, यूपीएल, एमएंडएम, ल्यूपिन और इप्का लैब्स के शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। जबकि वोडाफोन, बिड़ला सॉफ्ट, बाटा, पिरामल एंटरप्राइजेज, कोलगेट, मैरिको, जुबिलेंट फूड, अपोलो टायर्स और सिटी यूनियन बैंक के शेयर हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए JM Financial की सोनी पटनायक ने शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24200, 24300 और 24400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24100, 24000 और 23900 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 52300, 52400 और 52500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52100, 52000 और 51,900 के स्तर पर एक्टिव नजर आये

सब समाचार

+ और भी पढ़ें