Diwali Stock Picks 2026: दिवाली सिर्फ रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं है। शेयर बाजार में भी इस दिन का खास महत्व है। मुहूर्त ट्रेडिंग के साथ नए संवत की शुरुआत होती है। निवेशक इस दौरान शुभ मुहूर्त में शेयर खरीदकर नए साल की शुरुआत करते हैं।
Diwali Stock Picks 2026: दिवाली सिर्फ रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं है। शेयर बाजार में भी इस दिन का खास महत्व है। मुहूर्त ट्रेडिंग के साथ नए संवत की शुरुआत होती है। निवेशक इस दौरान शुभ मुहूर्त में शेयर खरीदकर नए साल की शुरुआत करते हैं।
इस साल BSE और NSE पर रविवार, 8 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। लक्ष्मी पूजन के मौके पर बाजार में एक घंटे का विशेष ट्रेडिंग सेशन रखा गया है। इक्विटी सेगमेंट में ट्रेडिंग दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक चलेगी।
मुहूर्त ट्रेडिंग का पूरा शेड्यूल
ट्रेडिंग मेंबर दोपहर 1:15 से 1:50 बजे तक लॉगिन कर सकेंगे। ब्लॉक डील विंडो 1:50 से 2:05 बजे तक खुलेगी। प्री-ओपन सेशन 2:05 बजे शुरू होगा। इसके बाद 2:20 बजे से सामान्य ट्रेडिंग शुरू होगी, जो 3:30 बजे तक चलेगी।
SBI Securities के 11 स्टॉक पिक्स
ब्रोकरेज SBI Securities ने संवत 2083 के लिए 11 शेयर चुने हैं। इन पर अगले 12 महीनों में 14% से 22% तक संभावित रिटर्न का अनुमान दिया गया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, कंपनियों की कमाई में बढ़ोतरी और आर्थिक सुधारों से भारतीय शेयर बाजार को सहारा मिल सकता है।
ब्रोकरेज ने ऑटो, कैपिटल गुड्स, बैंकिंग, EMS, फार्मा, मेटल, होटल और ज्वेलरी जैसे सेक्टरों में अवसर देखे हैं।
इन 11 शेयरों पर है SBI Securities का भरोसा
1. Tata Steel: ब्रोकरेज ने ₹200 का टारगेट प्राइस दिया है। इसका करेंट प्राइस ₹171 है। इसके मुकाबले इसमें 17% की संभावित तेजी का अनुमान है। कंपनी की कमाई में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
2. Indian Hotels Company: टाटा ग्रुप के ही IHCL के लिए ₹935 का टारगेट दिया गया है। मौजूदा कीमत ₹813 के मुकाबले करीब 15% की संभावित बढ़त का अनुमान है। होटल कारोबार में विस्तार और मजबूत बैलेंस शीट इसकी वजह हैं।
3. MCX: Multi Commodity Exchange के लिए ₹3,633 का टारगेट है। इसमें करीब 14% की तेजी की उम्मीद है। ब्रोकरेज को कंपनी की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी का अनुमान है।
4. Jyoti CNC Automation: इसके लिए ₹1,087 का टारगेट प्राइस दिया गया है। मौजूदा कीमत के मुकाबले करीब 17.4% की संभावित बढ़त है। कंपनी की रेवेन्यू और मुनाफे में तेज ग्रोथ का अनुमान है।
5. Sky Gold & Diamonds: ब्रोकरेज का टारगेट ₹1,080 है। इस मौजूदा भाव ₹935 है। इसके मुकाबले करीब 15.5% की तेजी की उम्मीद है। मार्जिन में सुधार से कंपनी को फायदा मिल सकता है।
6. Genus Power Infrastructures: इसके लिए ₹320 का टारगेट है। मौजूदा कीमत ₹268 से करीब 19.4% की संभावित बढ़त का अनुमान है। कंपनी ने ₹312 प्रति शेयर के भाव पर ₹148.2 करोड़ के बायबैक का भी ऐलान किया है।
7. Power Mech Projects: ब्रोकरेज ने ₹2,576 का टारगेट दिया है। यह स्टॉक फिलहाल ₹2,167 पर है। यहां से करीब 18.9% की तेजी की उम्मीद है।
8. Centum Electronics: इसके लिए ₹4,980 का टारगेट है। मौजूदा कीमत ₹4,082 के मुकाबले करीब 22% की संभावित बढ़त है। बेहतर ऑर्डर एग्जीक्यूशन और मार्जिन में सुधार से कमाई बढ़ने की उम्मीद है।
9. Stylam Industries: ब्रोकरेज ने ₹3,206 का टारगेट दिया है। इसमें निवेशकों को 11.82% रिटर्न मिलने की उम्मीद है।
10. Sambhv Steel Tubes: इसके लिए ₹197 का टारगेट है। मौजूदा स्तर से करीब 16.6% की संभावित तेजी का अनुमान है। ब्रोकरेज को कंपनी की कमाई में तेज ग्रोथ की उम्मीद है।
11. Lumax Industries: ब्रोकरेज ने ₹6,097 का टारगेट दिया है। मौजूदा कीमत ₹5,051 के मुकाबले करीब 20.7% की संभावित बढ़त का अनुमान है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।