Get App

Diwali Stock Picks 2026: दिवाली के लिए SBI सिक्योरिटीज की टॉप पिक्स, इन 11 शेयरों पर दांव लगाने की सलाह

Diwali Stock Picks 2026: दिवाली से पहले SBI Securities ने संवत 2083 के लिए 11 शेयर चुने हैं। ब्रोकरेज को इन शेयरों में 12 महीने के दौरान अच्छी तेजी की उम्मीद है। इसमें टाटा स्टील, MCX, ज्योति CNC और लुमैक्स इंडस्ट्रीज जैसे नाम शामिल हैं।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 29, 2026 पर 3:21 PM
Diwali Stock Picks 2026: दिवाली के लिए SBI सिक्योरिटीज की टॉप पिक्स, इन 11 शेयरों पर दांव लगाने की सलाह
ब्रोकरेज ने टाटा स्टील के लिए ₹200 का टारगेट प्राइस दिया है।

Diwali Stock Picks 2026: दिवाली सिर्फ रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं है। शेयर बाजार में भी इस दिन का खास महत्व है। मुहूर्त ट्रेडिंग के साथ नए संवत की शुरुआत होती है। निवेशक इस दौरान शुभ मुहूर्त में शेयर खरीदकर नए साल की शुरुआत करते हैं।

इस साल BSE और NSE पर रविवार, 8 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। लक्ष्मी पूजन के मौके पर बाजार में एक घंटे का विशेष ट्रेडिंग सेशन रखा गया है। इक्विटी सेगमेंट में ट्रेडिंग दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक चलेगी।

मुहूर्त ट्रेडिंग का पूरा शेड्यूल

ट्रेडिंग मेंबर दोपहर 1:15 से 1:50 बजे तक लॉगिन कर सकेंगे। ब्लॉक डील विंडो 1:50 से 2:05 बजे तक खुलेगी। प्री-ओपन सेशन 2:05 बजे शुरू होगा। इसके बाद 2:20 बजे से सामान्य ट्रेडिंग शुरू होगी, जो 3:30 बजे तक चलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें