Get App

SBI Stocks: बैड लोन के जाल से निकल तेज दौड़ लगाने के लिए तैयार है SBI का शेयर

करीब सभी ब्रोकरेज फर्मों ने एसबीआई के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। इनमें से ज्यादातर पिछले दो साल में इस स्टॉक की रिरेटिंग कर चुके हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2022 पर 2:21 PM
SBI Stocks: बैड लोन के जाल से निकल तेज दौड़ लगाने के लिए तैयार है SBI का शेयर
बीते तीन महीनों में यह शेयर 15 फीसदी चढ़ चुका है। इसने न सिर्फ मार्केट के मुकाबले बेहतर रिटर्न दिया है बल्कि कई प्रतिद्वंद्वी बैंकों के शेयरों को भी पीछे छोड़ दिया है।

State Bank of India (SBI) के शेयरों में इनवेस्टर्स की ऐसी दिलचस्पी शायद ही पहले कभी देखने को मिली हो। बीते तीन महीनों में यह शेयर 15 फीसदी चढ़ चुका है। इसने न सिर्फ मार्केट के मुकाबले बेहतर रिटर्न दिया है बल्कि कई प्रतिद्वंद्वी बैंकों के शेयरों को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके पीछे ठोस वजहें हैं।

अब इनवेस्टर्स यह समझने लगे हैं कि देश का सबसे बड़ा बैंक आखिरकार बैड लोन के जाल से बाहर निकल रहा है। यह पूरी रफ्तार से कर्ज दे रहा है। तेज ग्रोथ को देखते हुए SBI को पूंजी की जरूरत है। एनालिस्ट्स का कहना है कि ग्रोथ के नेक्स्ट स्टेज में पहुंचने के साथ ही इसके शेयरों की दोबारा रेटिंग होगी।

करीब सभी ब्रोकरेज फर्मों ने एसबीआई के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। इनमें से ज्यादातर पिछले दो साल में इस स्टॉक की रिरेटिंग कर चुके हैं। पिछले कुछ महीनों में शेयरों में आई तेजी के बावजूद इसमें एक महीने की फॉरवर्ड बुक वैल्यू के सिर्फ 1.5 गुना पर कारोबार हो रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें