Seafood Companies Shares: अवंती फीड्स, एपेक्स फ्रोजन, कोस्टल कॉर्प के शेयर बने रॉकेट, जानिए वजह

अवंती फूड्स का शेयर तो एक समय 1,536 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। बाद में तेजी थोड़ी सुस्त पड़ गई। 12:22 बजे यह शेयर 5.67 फीसदी के उछाल के साथ 1,470 रुपये पर चल रहा था। एपेक्स फ्रोजन फूड्स का शेयर 14.93 फीसदी के उछाल के साथ 492 रुपये पर चल रहा था

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 1:04 PM
Story continues below Advertisement
बीते 11 सालों में भारत का मरीन प्रोडक्ट्स का निर्यात दोगुना से ज्यादा हो गया है।

अवंती फीड्स, एपेक्स फ्रोजन और कोस्टल कॉर्पोरेशन के शेयरों को 17 अप्रैल को पंख लग गए। इन शेयरों में 14 फीसदी तक का उछाल दिखा। इन शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्यूम भी ज्यादा रही। अवंती फूड्स का शेयर तो एक समय 1,536 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। बाद में तेजी थोड़ी सुस्त पड़ गई। 12:22 बजे यह शेयर 5.67 फीसदी के उछाल के साथ 1,470 रुपये पर चल रहा था। एपेक्स फ्रोजन फूड्स का शेयर 14.93 फीसदी के उछाल के साथ 492 रुपये पर चल रहा था। कोस्टल कॉर्पोरेशन का शेयर 6.53 फीसदी की तेजी के साथ 54.13 रुपये पर चल रहा था।

सीफूड प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट 14 फीसदी उछला

सीफूड कंपनियों के शेयरों में तेजी की वजह मरीन प्रोडक्ट्स के निर्यात में उछाल है। वित्त वर्ष 2025-26 में समुद्री उत्पादों के एक्सपोर्ट्स में करीब 14 फीसदी उछाल आया है। खास बात यह है कि निर्यात में यह उछाल अमेरिका के टैरिफ बढ़ाने और पश्चिम एशिया में चल रही लड़ाई के बावजूद आया है। वाणिज्य मंत्रालय के नए डेटा के मुताबिक, FY26 में भारत ने 8.43 अरब डॉलर के मरीन प्रोडक्ट्स का निर्यात किया। FY25 में भारत ने 7.4 अरब डॉलर के मरीन प्रोडक्ट्स का निर्यात किया था।


सीफूड एक्सपोर्ट को 1 लाख करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य 

बीते 11 सालों में भारत का मरीन प्रोडक्ट्स का निर्यात दोगुना से ज्यादा हो गया है। 2013-14 में यह 30,213 करोड़ रुपये का था, जो बढ़कर 2024-25 में 62,408 करोड़ रुपये का हो गया। पिछले हफ्ते फिशरीज, एनिमल हस्बेंडरी एंड डेयरी मिनिस्टर राजीव रंजन सिंह ने कहा था कि एक्सोपर्ट्स को 1 लाख करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट टारगेट हासिल करने को कहा गया है।

भारत 130 देशों को करता है सीफूड प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट

केंद्रीय मंत्री ने सीफूड एक्सपोर्ट्स में अच्छी ग्रोथ के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियों के बावजूद समुद्री उत्पादों का निर्यात बढ़ा है। इसमें नॉन-अमेरिकी मार्केट्स को निर्यात में अच्छी ग्रोथ का हाथ है। भारत के समुद्री उत्पादों के निर्यात का बास्केट काफी व्यापक डायवर्सिफायड है। इसमें 300 से ज्यादा प्रोडक्ट्स की वेरायटीज शामिल है, जिनका निर्यात दुनिया के 130 देशों को होता है।

अमेरिका को सीफूड प्रोडक्ट्स का सबसे ज्यादा निर्यात

भारत से सीफूड के एक्सपोर्ट में अमेरिका की काफी ज्यादा हिस्सेदारी रही है। 20224-25 में भारत से समुद्री उत्पादों के निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 36.42 फीसदी थी। चीन दूसरे नंबर पर था। इसके बाद यूरोपीय यूनियन, दक्षिणपूर्व एशिया, जापान और मध्यपूर्व की हिस्सेदारी थी। बाकी बाजारों की हिस्सेदारी करीब 9 फीसदी थी।

यह भी पढ़ें: Wipro Share Price: कमजोर नतीजों के बाद फिसला विप्रो का शेयर, बेचें, होल्ड करें या खरीदें?

17 अप्रैल को सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी

17 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। दोपहर में निफ्टी 0.29 फीसदी यानी 70 अंक चढ़कर 24,267 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.30 फीसदी यानी 232 अंक की तेजी के साथ 78,223 पर था। बैंक निफ्टी में 0.47 फीसदी की तेजी दिखी। चढ़ने वाले दिग्गज शेयरों में हिंदुस्ता यूनिलीवर, सीमेंस, एचएडीएफसी एएमसी शामिल थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।