मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने म्यूचुअल फंड्स और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (PMS) के बीच अंतर को पाटने के लिए 'नए एसेट क्लास' को शुरू करने की मंजूरी दी है। सेबी बोर्ड ने 30 सितंबर को हुई बैठक में हर इनवेस्टर के हिसाब से 10 लाख रुपये के न्यूनतम टिकट साइज के आधार पर नए प्रोडक्ट को हरी झंडी दे दी। इसके तहत किसी खास AMC में सभी निवेश रणनीतियों के तहत नया प्रोडक्ट पेश किया जा सकेगा।
