SEBI probe Pump-and-Dump: कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) ने देश के कई शहरों में ताबड़तोड़ तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। मनीकंट्रोल ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। एक सूत्र के मुकताबिक तीन दिनों तक चली कार्रवाई शुक्रवार देर रात समाप्त हुई और इस दौरान कई डॉक्यूमेंट्स और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए। सेबी की यह कार्रवाई स्टॉक मैनुपिलेशन नेटवर्क से जुड़े मामले की जांच के तहत है। यह जांच पंप-एंड-डंप (Pump-and-Dump) की संदिग्ध एक्टिविटी से जुड़ी है। पंप-एंड-डंप का मतलब है कि पहले शेयरों की कीमत को आर्टिफिशियल तरीके से बढ़ाया जाता है और फिर बाद में हाई लेवल पर एकाएक बेच दिया जाता है।
