कई बार इनवेस्टर्स किसी कंपनी, ब्रोकरेज फर्म या किसी मार्केट इंटरमीडियरी के खिलाफ सेबी में शिकायत करना चाहते हैं। लेकिन, उन्हें इसका प्रोसेस पता नहीं होता। SEBI का SCORES प्लेटफॉर्म इनवेस्टर्स की यह प्रॉब्लम दूर करता है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए मार्च में इनवेस्टर्स की 2,838 शिकायतों का निपटारा हो चुका है। मार्च की शुरुआत में 2,241 शिकायतें पेंडिंग थीं। पिछले महीने इस प्लेटफॉर्म के जरिए कुल 2,643 नई शिकायतें सेबी को मिली थीं। सेबी ने बताया है कि मार्च 2023 में 13 ऐसी शिकायतें थीं, जो तीन महीने से ज्यादा समय से पेंडिंग थीं। ये शिकायतें इनवेस्टमेंट एडवाइजर, रिसर्च एनालिस्ट और टेकओवर/रिस्ट्रक्चरिंग से जुड़ी थीं।
