SEBI का ट्रांजैक्शन चार्ज पर नया सर्कुलर आया है। सेबी ने कहा कि डिस्काउंट ब्रोकरों के ट्रांजैक्शन चार्ज में पारदर्शिता आनी चाहिए। एक्सचेंज का ट्रांजैक्शन चार्ज में भेदभाव नहीं करना चाहिए। एक्सचेंज सभी ग्राहकों के लिए एक जैसा फीस स्ट्रक्चर बनाएं। सेबी का कहना है कि दरों में कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को मिलना चाहिए। सेबी ने कहा है कि मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टिट्यूट्स (MIIs) टर्नओवर के आधार पर डिस्काउंट ना दें। बता दें कि MIIs में स्टॉक एक्सचेंज और क्लियरिंग कॉरपोरेशन आते हैं। इस खबर के चलते आज Angel One सहित , 5paisa,IIFL Securities और ICICI Securities जैसे स्टॉक दबाव में दिख रहे हैं।
