Get App

SEBI के नए नियम से 100 से ज्यादा मर्चेंट बैंकर्स के लाइसेंस हो सकते हैं कैंसिल

SEBI ने मर्चेंट बैंकर्स के नए नियमों के प्रस्ताव पर एक कंसल्टेशन पेपर पिछले महीने पेश किया है। इसमें कुछ शर्तों का पालन नहीं होने पर मर्चेंट बैंकर्स के लाइसेंस कैंसिल करने का भी प्रावधान शामिल हैं। मर्चेंट बैंकर्स से जुड़े सेबी के नियम 3 दशक से ज्यादा पुराने हैं। सेबी इनमें बदलाव करना चाहता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 27, 2024 पर 4:20 PM
SEBI के नए नियम से 100 से ज्यादा मर्चेंट बैंकर्स के लाइसेंस हो सकते हैं कैंसिल
अभी सेबी के पास करीब 225 मर्चेंट बैंकर्स रजिस्टर्ड हैं। अगर सेबी के नए नियम लागू होते हैं तो इनमें से 100 से ज्यादा मर्चेंट बैंकर्स के लाइसेंस कैंसिल हो सकते हैं।

कई मर्चेंट बैंकर्स को लाइसेंस गंवाना पड़ सकता है। सेबी मर्चेंट बैंकर्स से जुड़े नियमों में बदलाव करना चाहता है। मार्केट रेगुलेटर ने इस बारे में पिछले महीने एक कंसल्टेशन पेपर पेश किया है। इसमें मर्चेंट बैंकर्स के लिए कई नए नियम शामिल हैं। इनमें से कुछ नियम काफी सख्त हैं। लंबे समय से मर्चेंट बैंकर्स के नियमों में बदलाव नहीं हुआ है। इन्हें 1992 में बनाया गया था। मार्केट रेगुलेटर ने तीन दशक से ज्यादा पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत महसूस की है।

अभी 225 मर्चेंट बैंकर्स सेबी में रजिस्टर्ड

अभी SEBI के पास करीब 225 मर्चेंट बैंकर्स रजिस्टर्ड हैं। अगर सेबी के नए नियम लागू होते हैं तो इनमें से 100 से ज्यादा मर्चेंट बैंकर्स के लाइसेंस कैंसिल हो सकते हैं। नए नियमों में यह भी प्रस्ताव शामिल हैं कि अगर किसी मर्चेंट बैंकर को मर्चेंट बैंकिंग से जुड़ी गतिविधियों से एक निश्चित इनकम हासिल नहीं होती है तो उसका लाइसेंस कैंसिल हो सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सेबी के नए नियम से कई मर्चेंट बैंकर्स पर ताला लग सकता है। इसकी वजह यह है कि कई ऐसे मर्चेंट बैंकर्स सेबी के पास रजिस्टर्ड हैं, जिनके कामकाज में इनवेस्टमेंट बैंकिंग से जुड़े कामकाज की हिस्सेदारी नाममात्र की है।

लाइसेंस कैंसिल होने का ज्यादा असर इंडस्ट्री पर नहीं पड़ेगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें