Get App

SEBI के पैनल ने फैमिली अरेंजमेंट्स को टेकओवर के नियमों से छूट देने के प्रस्ताव को रिजेक्ट किया, जानिए क्या है पूरा मामला

SEBI के पैनल ने फैमिल अरेंजमेंट्स के मामले में शेयरों के आपस में ट्रांसफर के चलते ओपन ऑफर पेश करने के नियम से छूट देने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। सेबी के प्रस्ताव में कहा गया था कि फैमिली सेटलमेंट्स या अरेंजमेंट्स के तहत शेयरों के ट्रांसफर को ओपन ऑफर की जरूरत से छूट दी जा सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 3:15 PM
SEBI के पैनल ने फैमिली अरेंजमेंट्स को टेकओवर के नियमों से छूट देने के प्रस्ताव को रिजेक्ट किया, जानिए क्या है पूरा मामला
पैनल का मानना है कि हर फैमिली अरेंजमेंट अपने आप में अलग होता है। इन्हें एक समान फ्रेम में रखना मुमकिन नहीं है।

सेबी के एक पैनल ने फैमिली अरेंजमेंट को टेकओवर के नियमों से पूरी तरह छूट देने के प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया है। पैनल का मानना है कि ऐसी डील बहुत जटिल होती है और उनका स्वरूप भी अलग-अलग होती है। इसलिए उन्हें टेकओवर नियमों से पूरी तरह से छूट नहीं दी जा सकती। सूत्रों ने बताया कि पैनल ने फंड टू फंड ट्रांसफर और प्राइमरी इश्यूएंस के मामले में ओपन ऑफर पेश करने से छूट देने के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है।

सेबी ने फैमिली अरेंजमेंट्स को टेकओवर नियमों से छूट का प्रस्ताव दिया था

SEBI के पैनल ने फैमिल अरेंजमेंट्स के मामले में शेयरों के आपस में ट्रांसफर के चलते ओपन ऑफर पेश करने के नियम से छूट देने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। कमेटी का मानना था कि फैमिली अरेंजमेंट्स में कई प्रावधान हो सकते हैं। इसमें लिस्टेड कंपनियों के शेयर सहित कई तरह के राइट्स, लायबिलिटीज, एंटाइटलमेंट एंड एसेट्स से जुड़े मसले शामिल होते हैं।

सिर्फ कोर्ट की इजाजत से टेकओवर नियमो का पालन सुनिश्चित नहीं होता

सब समाचार

+ और भी पढ़ें