Get App

SME IPO सेगमेंट में ए़डवाइजरी फर्मों के रोल की जांच कर रहा सेबी, शिकायतों के बाद एक्टिव हुआ रेगुलेटर

मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ऐसी 3-4 IPO एडवाइजरी फर्मों की गतिविधियों की जांच कर रहा है, जो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज (SME) सेगमेंट में एक्टिव हैं। मार्केट रेगुलेटर को शिकायत मिली थी कि बिना-रजिस्ट्रेशन वाली इकाइयां, कंपनियों को IPOs से जुड़ी जानकारी मुहैया कराने में 'मदद' कर रही हैं और उन्हें लिस्टिंग में शानदार 'फायदे' का भी आश्वासन दे रही हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2024 पर 3:28 PM
SME IPO सेगमेंट में ए़डवाइजरी फर्मों के रोल की जांच कर रहा सेबी, शिकायतों के बाद एक्टिव हुआ रेगुलेटर
मार्केट रेगुलेटर तीन-चार एडवाइजरी फर्मों की गतिविधियों की निगरानी कर रहा है, जो मुंबई या अहमदाबाद की हैं।

मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ऐसी 3-4 IPO एडवाइजरी फर्मों की गतिविधियों की जांच कर रहा है, जो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज (SME) सेगमेंट में एक्टिव हैं। मार्केट रेगुलेटर को शिकायत मिली थी कि बिना-रजिस्ट्रेशन वाली इकाइयां, कंपनियों को IPOs से जुड़ी जानकारी मुहैया कराने में 'मदद' कर रही हैं और उन्हें लिस्टिंग में शानदार 'फायदे' का भी आश्वासन दे रही हैं।

इसमें क्या है गड़बड़ी?

मामले से वाकिफ सूत्रों के मुताबिक, कैपिटल मार्केट रेगुलेटर तीन-चार एडवाइजरी फर्मों की गतिविधियों की निगरानी कर रहा है, जो मुंबई या अहमदाबाद की हैं और SME के IPO सेगमेंट में काफी सक्रिय हैं। SME का IPO सेगमेंट आजकल सुर्खियों में है। ऐसे कई पब्लिक इश्यू को जबरदस्त सब्सक्रिप्शन मिल रहा है और उनका लिस्टिंग गेन भी काफी ज्यादा रहा है।

जांच से वाकिफ एक शख्स ने बताया, 'SME सेगमेंट में ऐसे कई IPO एडवाइजरी फर्मों की एंट्री देखने को मिल रही है, जो सेबी के दायरे से बाहर काम कर रहे हैं और वे मार्केट रेगुलेटर के साथ रजिस्टर्ड नहीं हैं। नतीजतन, ये कंपनियां किसी नियम से बंधे नहीं हैं। 3-4 ऐसी फर्में मुंबई या अहमदाबाद की हैं। उन्होंने बड़े मार्केट शेयर पर कब्जा कर रखा है और वे अपने ब्रोकर्स और HNI इनवेस्टर्स का इस्तेमाल कर SMEs को IPO लाने में मदद कर रही हैं। वे सेबी से लाइसेंस हासिल किए बिना मर्चेंट बैंकिंग का काम कर रही हैं। वे बिना किसी रेगुलेटरी गाइ़डलाइंस के ऑपरेट कर रही हैं।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें