सेबी ने कमोडिटी एक्सचेंजों और क्लियरिंग कॉर्पोरेशंस की आईटी कैपेसिटी के लिए नया प्रस्ताव पेश किया है। इसमें कमोडिटी एक्सचेंजों और क्लियरिंग कॉर्पोरेशंस के आईटी सिस्टम की कैपेसिटी घटाने की बात कही गई है। सेबी ने यह प्रस्ताव कमोडिटी एक्सचेंजों से मिले फीडबैक के आधार पर लिया है। मार्केट रेगुलेटर ने इस बारे में 30 जून को एक सर्कुलर जारी किया है। सेबी के इस ड्राफ्ट पर 20 जुलाई तक राय दी जा सकती है।
