Get App

SEBI ने कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग और पार्थसारथी को 25 करोड़ रुयये का नोटिस भेजा

यह मामला केएसबीएल के बड़े फंड जुटाने से जुड़ा है। कंपनी ने यह पैसा वित्तीय संस्थानों से जुटाया था। इसके लिए क्लाइंट्स के सिक्योरिटीज का इस्तेमाल किया गया था। इसके एवज में उन्हें इंटरेस्ट देने का वादा किया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2024 पर 4:40 PM
SEBI ने कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग और पार्थसारथी को 25 करोड़ रुयये का नोटिस भेजा
यह पैसा 15 दिन के अंदर चुकाना होगा।

सेबी ने 7 अगस्त को कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग (केएसबीएल) और उसके सीएमडी सी पार्थसारथी को 25 करोड़ रुपये चुकाने के लिए नोटिस भेजा है। यह पैसा 15 दिन के अंदर चुकाना होगा। यह मामला पावर ऑफ अटॉर्नी का दुरूपयोग कर क्लाइंट्स के पैसे के घोटाले से जुड़ा है। इससे पहले मार्केट रेगुलेटर ने कंपनी पर पेनाल्टी लगाई थी। इसे नहीं चुकाने के बाद सेबी ने पेमेंट का यह नोटिस भेजा है। सेबी ने अप्रैल 2023 में केएसबीएल और पार्थसारथी को सिक्योरिटी मार्केट में किसी तरह का ट्रांजेक्शन करने पर सात साल के लिए रोक लगा दी थी। क्लाइंट्स के पैसे का घोटाला करने पर 21 करोड़ रुपये की पेनाल्टी भी लगाई थी।

पैसे नहीं चुकाने पर संपत्ति जब्त करेगा सेबी

सेबी ने केएसबीएल पर 13 करोड़ और पार्थसारथी पर 8 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाई थी। सेबी ने एक नए नोटिस में केएसबीएल और पार्थसारथी को क्रमश: 15.21 करोड़ रुपये और 9.36 करोड़ रुपये का पेमेंट करने को कहा है। इसमें इंटरेस्ट और रिकवरी कॉस्ट शामिल है। इसका पेमेंट 15 दिन में करना होगा। पैसा नहीं चुकाने पर सेबी बैंक अकाउंट्स को अटैच कर और चल और अचल संपत्तियां बेचकर पैसा रिकवर करेगी। इसके अलावा पार्थसारथी को गिरफ्तार और हिरासत में भी लिया जा सकता है।

केएसबीएल ने क्लाइंट्स के पैसे का दुरुपयोग किया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें