शेयर बाजार रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने SME में इनवेस्टमेंट को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। रेगुलेटर ने इस सिलसिले में एडवाइजरी जारी कर निवेशकों को सावधान किया है। हाल में छोटी-छोटी कंपनियों के IPO को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला है। सेबी ने निवेशकों को ऐसी कंपनियों से सावधान रहने की सलाह दी है, जो अपने बारे में अव्यावहारिक तरीके से शानदार तस्वीर बयां करती हैं। साथ ही, अफवाहों या सोशल मीडिया पर दी जाने वाली सलाह से भी बचने को कहा है।
