HDFC AMC में Aberdeen अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगा। इस समय इनकी HDFC AMC में 10.2% हिस्सेदारी है। CNBC-आवाज़ की EXCLUSIVE खबर के मुताबकि ब्लॉक डील में आज 2 करोड़ से ज्यादा शेयर बिकेंगे। ये डील 4.9% के डिस्काउंट पर होगी। लिहाजा इससे जुड़े शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए HDFC AMC और CANFIN HOMES सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
