वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेत मिले हैं। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कामकाज नजर आया है। SGX NIFTY सपाट कारोबार करता हुआ दिखा। एक दिन की छुट्टी के बाद आज अमेरिकी बाजारों में ट्रेडिंग फिर शुरु होगी। वहीं एशियन पेंट्स गुजरात के दाहेज में नया प्लांट लगाएगी। कंपनी इसके लिए 2100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। राज्य सरकार के साथ करार भी हो गया है। आज बाजार में ये स्टॉक फोकस में रहेगा। इसके अलावा टाटा ग्रुप के कुछ स्टॉक्स भी आज फोकस में रहेंगे। इन सभी स्टॉक्स को समाहित करके सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में ट्रेडर्स और निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-
